Saturday 1 December 2012

कुंडलिनी जागरण संभव है

               

            दुनिया को मुटठी में करें 
          
      
          यदि आप मुझे पहले से जानते हैं तो भूल जाइए। नए सिरे से मिलने का प्रोग्राम बनाइए। नहीं भूलना चाहते हैं तो जिद्दी न बनिए, बल्कि थोड़ी प्रतिक्षा करिए। फिलहाल अपनी परेशानी और समस्याओं का हमसे चीर  फाड़ करवाते रहिए ताकि जीवन सहज और खूबसूरत बन सके। यह कार्य विश्व में शांति और राष्ट्र में एकता कायम करने के लिए वजनदार होगा। क्योंकि अब मैं आपको ले चलूँगा सम्मोहन शास्त्र की पोजेटिव दुनिया में जहाँ सब कुछ संभव होता है।  
          
          कुंडलिनी इसी का एक अहम् पार्ट है। कुछ ऐसा कि सोंचते ही अन्दर के सभी चक्र आपस में फुसफुसाने लगते हैं। विषय से भटकाने भी लगते हैं ताकि आप कुंडलिनी चक्र का ध्यान न करके अन्य व्यर्थ विषयों में लगे जायं। बेशक यही होता भी है, क्योंकि कुंडलिनी जागरण एक ऐसा दिलचस्प विषय है जिससे आत्मविश्वास और इच्छा शक्ति का विशाल पावर मिल जाता है। कोई भी पुरुष या स्त्री कुंडलिनी जागरण का ज्ञान प्राप्त कर हैरत अंगेज जीवन हासिल कर सकता है। 
         
          हम सबकी खुली आँखों  के सामने एक काली तील इधर उधर भागती दिखाई देती है इस तील को कुछ  विशेष योग प्राणायाम से एक जगह पर कंट्रोल करते हुए स्थिर किया जाता है।  अगर आप ऐसा कुछ कर लेते हैं तो समझिए, आप सम्मोहन वशीकरण के मास्टर हैं। यानी पत्थर से पत्थर दिल को भी मोम बना लेने का पावर है आपके अन्दर। किसी भी बिमारी का इलाज दृष्टि स्पर्श से ही कर सकते हैं। हिंसक पशु पक्षियों को पालतू बना सकते हैं। दूसरों के मन की बात बिना बताएं जान सकते हैं। असंभव से असंभव कार्य आसानी से संपन्न कर सकते हैं। क्योंकि जिधर भी अपनी नजर दौड़ाएंगे उधर हाई पावर का चुम्बकीय तरंग फैलता रहेगा जो आपके इच्छा और विचारों के अनुसार कार्यशील बना रहता है। 
            
          इसीलिए मैं बार बार कहता हूँ कि, पीछे मुड़ मुड़ के न देखिए। बल्कि कुछ ऐसा करिए ताकि ज़माना आपको मुड़ मुड़ कर देखा करे। ऐसा हो गया तो यह आपके जीवन की महान उपलब्धि होगी। आज मैं आपके सामने हूँ, फिर दुहरा रहा हूँ अपनी बातें, जब दुनिया विरान लगे और जीवन में कुछ कर गुजरने का ख़याल आए तो मैं आपके साथ हूँ। मेरा सहयोग बार-बार मिलेगा। अद्भुत ज्ञान का प्रेक्टिकल उपहार भी मिलेगा। क्योंकि मेरी जिंदगी में बहुतेरे लोग मिले, लेकिन भरोसेमंद कोई नहीं। हो सकता है उनकी नजर में मैं भी उसी तरह का होऊ ?  फिर भी इसमे सर पीटने की क्या बात है। 
            
           आप अपना एक  सिधांत बनाइए। उस सिधांत पर बेधड़क चलते चले जाइए। किसी से सहयोग की भीख मांगने की गलती भी न करिए। क्योंकि जिससे भी मांगेंगे वो खुद अपने भिखारी होने का लाइसेंस सामने रख देगा। मैं आपको धनप्राप्ति के कुछ प्रभावशाली उपाय बता रहा हूँ, इन्हें आजमाइएगा। पहला- किसी भी शुक्रवार की सुबह, एक या दो पीस लाल कमल का फूल लाएं, उसे नहलाकर धूप बत्ती दिखाएं, फिर उसे लाल वस्त्र में करके तिजोरी या जेब पर्स में रखें। इससे धन आगमन के नए श्रोत बनते हैं। दूसरा- किसी भी धार्मिक स्थान की जमीन पर गिरे सिक्के या रूपए सम्मान पूर्वक उठाकर रख लें। यह आपके धन को बढ़ाने में कामयाबी देगा। 

          धनआगमन, लक्ष्मी प्राप्ति के लिए तो बहुत सारे उपाय है  परेशान होने की जरुरत नहीं है। दुनिया को कैसे वश में किया जाय यह सोंचना है। और किसी को भी सम्मोहित या वश में करने का मूल मंत्र होता है, पहले अपने मन पर नियंत्रण स्थापित कर लेना। वैसे सम्मोहन का एक टिप्स है। 1- काली हल्दी और रोली को आंवले के रस में मिलाकर तिलक या बिंदी लगाएं तो मिलने वाले सम्मोहित हो जाते हैं। इसका भरपूर लाभ राजनीति से जुड़े लोग भी उठा सकते हैं। क्योंकि जन समूह पर यह और जबरजस्त काम करता है। 
            
          कला लाइन या फिल्म टी वी से जुड़े कलाकार या स्टार तुरंत बेशुमार सफलता के लिए स्फटिक माला में त्रिशक्ति कवच गले में पहने या पास रखें तो तीन घंटे में आश्चर्यजनक लाभ देख सकते हैं। यदि किसी अफसर या अधिकारी से मिलने जाना हो तो मिलते समय उनके तिलक लगाने वाले स्थान पर दृष्टि जमाते हुए अपनी बात कहें। बिना टाल मटोल के काम बन जाएगा। इस प्रकार के बहुतेरे उपाय है जिसका प्रयोग करके दुनिया को मुट्ठी में किया जा सकता है। आप संपर्क बनाए रखे। अपनी समस्या बताएं।        
                                                             हमारा जीमेल एड्रेस ashokbhaiya666@gmail.com
(अपना नाम पता हमारे फोन नंबर पर SMS मैसेज कर दें ताकि समय समय पर  आवश्यक जानकारी दी जा सके तथा फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए अपना फेसबुक खोले और सर्च बॉक्स में Ashok Bhaiya टाइप करके हमारे प्रोफाइल से एक दो मैटर शेयर क्लिक कर दें) 
                                                                                     Ashok Bhaiya   9565120423 
किसी भी जानकारी के लिए फोन करें या व्हाट्सएप पर मैसेज करें। आपका सहयोग किया जाएगा।   - धन्यवाद।