Monday 18 February 2013

नमस्कार का चमत्कार


                               !! नमस्कार !!

एक ऐसा शक्तिशाली मंत्र है जिसका इस्तेमाल करते ही काम बनने लगता है। 

एक छोटी सी बात को ध्यान से पढ़े। क्योंकि नमस्कार करना अच्छे  व्यक्तित्व का परिचायक है। किन्तु ............ मेरी नजर में इससे भी बेजोड़ बात है, मैं नमस्कार को एक तेज औजार  मानता हूँ । कारण कि, नगेटिव  और पोजेटिव दोनों परिस्थितिओं  में इसका असर देखने को मिलता है जिसपर ध्यान रखना बेहद जरुरी है। 
          
         मैं जब भी किसी से  मिलता हूं  तो मुस्कराकर जरुर नमस्कार करता हूं। बेशक मुझे लिफ्ट मिल जाता है सामने वाले की तरफ से। क्योंकि  उनके  मुखमंडल से, चेहरे के भाव से लग जाता है कि,  हमारे नमस्कार को ह्रदय से स्वीकार किया गया है। फिर पूछ बैठते है लोग मेरा हाल चाल। अभी-अभी दो महीना पहले की बात है। मैं  ऋषिकेश में था। राम झूले की तरफ से पैदल ही आ रहा था कि, एक महात्मा जी सामने आ गए। मेरे मुख से निकल गया,  नमस्कार जी ........
          
        वो तुरंत रुकते हुए बोले - बच्चा, यहाँ नमस्कार नहीं, राम राम चलता है। मैंने कहा- महाराज जी, मैंने भी तो गलत नहीं बोला। मेरे नमस्कार में तो आपके राम राम विराजमान ही है। महाराज जी को झटका लगा, बोले- क्या बोल रहे हो ? तो मैंने ऋषि बाल्मीकि विधि को याद दिलाया, बाल्मीकि जी भी तो मारा  मारा कहते कहते महान बन गए। यहाँ नमस्कार NAMASKAR में भी देखिए M A R A या हिंदी में भी लिखेंगे तो मारा मारा MARA MARA आ जाएगा। तब वो भी समझ गए और बोले ........ अच्छा है। 
          
         सचमुच यह ऋषि बाल्मीकि की विधि है। बहरहाल मैं उनकी भावना का सम्मान करते हुए राम राम बोला और आगे बढ़ गया। वह भी मुस्करा कर रह गए। आप भी इस औजार का इस्तेमाल कीजिए। बहुत ही पावरफुल धार में काम करेगा। मेरे कहने का अर्थ ये है कि, आपको चाकू, छुड़ी, तलवार, पिस्टल या किसी रायफल बन्कदू की जरुरत नहीं है। अगर किसी को मार गिराना है, सिलिंडर करा देना है तो अपने अन्दर नमस्कार करने की आदत डाल लीजिए। 
          
         इसके लिए किसी लाइसेंस की भी जरुरत नहीं होगी। इसका लाइसेंस तो नमस्कार बोलते  वक्त आपके मुखमंडल पर ही रजिस्टर्ड होता है। जब आप बोलते है नमस्कार, तब मैं भी आपको नमस्कार बोलता हूँ। तब आपका और हमारा सम्बन्ध निश्छल और अटूट बनता है। सामने वाले के मन में एक भरोसा दिलाता है कि, यह आदमी नुकसान नहीं पहुंचाएगा, भरोसामंद है, मगर इसके लिए संकोच भुलाकर आदत डालनी होगी। बिना आदत डाले आप इसके अभ्यस्त नहीं होंगे। 
         
इसलिए आदत डालिए और इसका लाभ हाथों-हाथ देखिए, अगर असफलता मिले तो बेहिचक मेरा कालर पकडिए, लेकिन उससे पहले नमस्कार जरुर बोल दीजिए थोड़े मुस्कराकर तो बुरा मैं भी नहीं मानूंगा।
                              
(नोट- यह आपार हर्ष का विषय है कि, हमने अपने पूर्व सूचना के मुताबिक त्राटक ज्ञान के साथ सम्मोहन, वशीकरण, कुंडलिनी जागरण का 30 से 45 दिनों का विशेष कोर्स जारी कर दिया है। इस दुर्लभ त्राटक सम्मोहन कोर्स को अनेक प्रांतों के भाई बंधु और शुभचिंतक लगन पूर्वक कर रहे हैं। अतः मंगल कामना हैं इनकी सफलता के लिए तथा आपके लिए हार्दिक कामना है आपके आगमन के लिए। क्योंकि आप दुनिया से बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं परन्तु ऐसा अद्भुत और दुर्लभ ज्ञान कहीं और से प्राप्त करना बहुत ही कठिन है। नामुमकिन भी मान लीजिये। इस सम्बन्ध में किसी भी जानकारी के लिएआप बेहिचक हमें फोन कर सकते हैं। आपको हमारा भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, भरोसा रखें।    
आप हमारे फेसबुक पेज से जुड़कर अपनी समस्याओं के समाधान और अन्यानेक लाभ उठायें. इसके लिए फेसबुक मेंashokbhaiya666@gmail.com टाइप करें. हमारे फोटो को क्लिक करें, प्रोफाइल में जाकर फ्रेंड रिक्वेस्ट करके जो भी मैसेजदेना हो दे दीजिये. तथा हमारे विशेष वेबसाइट से भी लाभ उठाये. www.ashokbhaiya999.com
              -धन्यवाद              अशोक भैया - 9565120423

2 comments: